छठ महापर्व : खरना पूजा के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरु

रांची। राजधानी रांची में लोक आस्था और सूर्य उपासना के छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा कर खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों तथा आसपास के लोगों के बीच भी प्रसाद का वितरित किया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। इसका समापन सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होगा।

रविवार के दिन व्रती और उनके परिवार के सदस्य पूजा सामग्री के साथ छठ घाटों पर पहुंचेंगे। बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, नारियल, गन्ना, मौसमी फल और अन्य पूजन सामग्री सजाई जाएगी। शाम को नदी, तालाब और निर्धारित छठ घाटों पर व्रती पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस साल 15 नवंबर को सूर्यास्त का अनुमानित समय शाम 5:05 बजे है।

4 दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन 16 नवंबर को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार सुबह सूर्योदय से पहले ही व्रती और श्रद्धालु छठ घाटों पर पहुंचेंगे। उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही 4 दिनों तक चलने वाला कठिन अनुष्ठान संपन्न होगा। इस दिन सूर्योदय का अनुमानित समय सुबह 6:03 बजे है। अर्घ्य देने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर पारण करेंगे। इसके साथ ही परिवार और समाज के बीच प्रसाद वितरण की परंपरा निभाई जाएगी।

छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि परिवार, समाज और प्रकृति के प्रति आस्था का भी प्रतीक है। इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की उपासना की जाती है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts