सीएम हेमंत ने छठ व्रतियों को दीं खरना की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की भी कामना की

रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ की छटा पूरे झारखंड में बिखरने लगी है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया जा रहा है। खरना के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी छठ व्रतियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर छठ महापर्व की महत्ता और इसकी लोकआस्था से जुड़ी परंपराओं को बताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार के प्रति समर्पण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सूर्योपासना की अद्भुत परंपरा का प्रतीक भी है।

छठ व्रतियों का कठिन तप, त्याग और निर्जला उपवास उनकी अटूट श्रद्धा, आस्था और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। हेमंत सोरेन ने भगवान भास्कर और छठी मईया से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘जय छठी मईया’ भी लिखा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts