स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी : इरफान अंसारी

जामताड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के करीब 15 हजार अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने की पहल की है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों को चिकित्सा संबंधी खर्चों में आर्थिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी पिछले 20 वर्षों से स्वास्थ्य बीमा और मेडिक्लेम की सुविधा की मांग कर रहे थे। मरीजों की सेवा और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगातार योगदान देने के बावजूद उन्हें और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस पहल को कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, ओटी टेक्नीशियन, सुरक्षा और सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वास्थ्य कर्मियों की पीड़ा सरकार की पीड़ा है। मरीजों की सेवा करने वाले कर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार उनके अभिभावक के रूप में हमेशा उनके साथ खड़ी है।

मंत्री ने कहा कि इस पहल से जामताड़ा सदर अस्पताल सहित राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत पात्र कर्मियों को लाभ मिलेगा।

इस पहल पर स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा की सुविधा लगभग 15 हजार अनुबंधित कर्मियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।—

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts