रांची में छठ घाट के निरीक्षण के दौरान एसएसपी की छापेमारी, असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर जताई नाराजगी

रांची। महापर्व छठ को लेकर राजधानी में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एसएसपी राकेश रंजन शहर के विभिन्न जलाशयों और छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। निरीक्षण के दौरान आम लोगों की शिकायत पर उन्होंने कांके डैम स्थित छठ घाट के पास निर्माणाधीन अर्बन हाट परिसर में छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी अपनी पूरी टीम के साथ कांके डैम छठ घाट पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने अर्बन हाट के निर्माणाधीन भवन में असामाजिक तत्वों के जमावड़े और नशेबाजी की शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई का निर्णय लिया।

इसके बाद वे सुरक्षाकर्मियों के साथ मुख्य रास्ते को छोड़कर झाड़ियों के बीच से होते हुए अर्बन हाट परिसर पहुंचे। बताया जाता है कि सुनसान और निर्माणाधीन परिसर का फायदा उठाकर यहां अक्सर असामाजिक तत्व जुटते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिसर में नशेबाजी और अड्डेबाजी के साथ आपराधिक गतिविधियों की योजना बनाए जाने की आशंका भी रहती है। इससे आसपास के लोगों के साथ छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

मौके पर पहुंचकर एसएसपी राकेश रंजन ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई और इलाके में नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने कहा कि अर्बन हाट परिसर में किसी भी कीमत पर अड्डेबाजी और नशेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस इलाके से असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायत दोबारा मिली, तो सीधे उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts