एसएएफ का सुविकसित तंत्र जीवाश्म ईंधन की आयात लागत घटाएगा : राममोहन नायडू

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) का सुविकसित तंत्र भारत को सालाना पांच से सात अरब डॉलर का जीवाश्म ईंधन आयात बिल घटाने में भी मदद कर सकता है। उन्होंने एसएएफ के पर्यावरणीय और आर्थिक लाभ को रेखांकित किया।

राममोहन नायडू ने नई दिल्ली में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की ओर से आयोजित इंडिया सस्टेनेबल एविएशन समिट को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) का एक सुविकसित घरेलू तंत्र भारत के सालाना जीवाश्म ईंधन (कच्चे तेल) आयात बिल को पांच से 7 अरब डॉलर तक कम करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं एसएएफ को केवल नियमों के पालन के रूप में नहीं देखता । उन्होंने आगे कहा कि भारत के लिए एसएएफ किसी बाध्यता से कहीं बढ़कर है।

राममोहन नायडू ने कहा कि मैं एसएएफ को भारत के लिए एक ऐसे अवसर के रूप में देखता हूं, जिससे वह सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल के उत्पादक, इनोवेटर और वैश्विक आपूर्तिकर्ता के तौर पर उभर सकता है। भारत के पास सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल के वैश्विक उत्पादक, इनोवेटर और आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए भारत केवल नियमों का पालन करने से आगे बढ़कर, सस्टेनेबल एविएशन के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व स्थापित कर सकता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts