नई दिल्ली। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं गाण्डे विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सोमवा को नई दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए।

यह आयोजन सोनिया गांधी के जीवन अनुभवों, विचारों एवं उनकी व्यक्तिगत यात्रा को साहित्यिक रूप में प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। पुस्तक में उनके जीवन के विविध पहलुओं, भारत के साथ उनके जुड़ाव, व्यक्तिगत अनुभवों तथा सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन की यात्रा को आत्मीयता के साथ अभिव्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की इस समारोह में सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने इस अवसर पर सोनिया गांधी को उनकी पुस्तक के लोकार्पण पर शुभकामनाएं दीं।










