अहोई अष्टमी पर प्रणामी मंदिर में पूजा-अर्चना, दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

रांची। अहोई अष्टमी के अवसर पर पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से परमहंस डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 291वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का भी आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया।

इस पावन अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए। श्री राधा रानी का आकर्षक आभूषणों और पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया। दोपहर 12 बजे पुजारी पंडित अरविंद कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ भगवान को महाप्रसाद अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच वेजिटेबल खिचड़ी, जूस और आलू चिप्स का वितरण किया गया। दो हजार से अधिक भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या में भजन गायक मनीष सोनी ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद सामूहिक महाआरती हुई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद धार्मिक आस्था के साथ सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का संदेश देता है।

कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, पूर्णमल सर्राफ, अरविंद अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया और विष्णु सोनी सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्यों का योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अन्य लोग उपस्थित थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts