‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में झारखंड से हजारों लोग हुए शामिल : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में झारखंड से हजारों लोग शामिल हुए।
रैली को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित रैली में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता जागरूक हो चुकी है और लोकतंत्र, संविधान तथा अपने मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि छल के सहारे खड़ा किया गया कोई भी साम्राज्य अधिक दिनों तक नहीं टिक सकता। देश की जनता अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से आगे आ चुकी है।

रैली में झारखंड से पहुंचे लोगों ने राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश करते हुए राष्ट्रीय मंच पर झारखंडी अस्मिता की पहचान प्रस्तुत की। विशेष रूप से टाना भगत समुदाय की पारंपरिक भेरी की गूंज ने रामलीला मैदान में झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनभागीदारी को रेखांकित किया।

झारखंड से आए लोगों के उत्साह और सहभागिता के बीच मंत्री ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, मताधिकार और देश के भविष्य की रक्षा का जनसंकल्प है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने अधिकारों के प्रति सजग है और किसी भी कीमत पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर नहीं होने देगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts