युवाओं और आदिवासियों की आवाज सुनने का साहस दिखाए भाजपा : राकेश सिन्हा

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए जमीन पर बैठने का समय तो मिल जाता है, लेकिन देश के युवाओं, आदिवासियों और न्याय की गुहार लगा रहे परिवारों की आवाज सुनने के लिए उनके पास वक्त नहीं है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के नेताओं को कैमरों के सामने जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री की बातें सुनने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन जब देश का युवा रोजगार मांगता है, आदिवासी अपने अधिकारों की आवाज उठाता है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाता है, तब भाजपा के नेताओं के कानों में ताले लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा की राजनीति सिर्फ प्रधानमंत्री की प्रशंसा सुनने और दिखावटी तस्वीरें खिंचवाने तक सीमित रह गई है।

उन्होंने सवाल किया कि देश का युवा बेरोजगारी और भविष्य की अनिश्चितता से परेशान है। उसके सवालों का जवाब कौन देगा। आदिवासी समाज अपने जल, जंगल, जमीन और संवैधानिक अधिकारों को लेकर सवाल पूछता है, तो भाजपा के नेता उसकी आवाज सुनने से क्यों कतराते हैं। क्या युवाओं और आदिवासियों की पीड़ा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व तक नहीं पहुंचती, या फिर जानबूझकर उनकी आवाज को अनसुना किया जाता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts