‘टॉक्सिक’ की दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट, 37.65 करोड़ रुपये कमाए

मुंबई। कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए थे। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 138.75 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें हिंदी से 24.25 करोड़ रुपये, जबकि अन्य भाषाओं से 13.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक 190.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार अब जरूर धीमी पड़ गई है, लेकिन यह लगातार कमाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 60 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि 13वें दिन इसकी कमाई 90 लाख रुपये रही थी। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 144.25 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड यह 203.70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

यश की ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। दूसरी ओर, ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी नजर आ रही हैं। ‘टॉक्सिक’ ने भले ही दूसरे दिन पहले दिन की तुलना में आधे से भी कम कमाई की हो, लेकिन दो दिनों में 138 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कारोबार फिल्म के लिए मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts