‘द पैराडाइज’ के स्पेशल सॉन्ग में नानी के साथ नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

मुंबई। नेचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पहले गाने ‘आया शेर’ को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब फिल्म का दूसरा और स्पेशल गाना रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें अभिनेत्री कीर्ति सुरेश नानी के साथ नजर आएंगी। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कसरला श्याम ने लिखे हैं।

कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया पर गाने के सेट से नानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह नानी की पोनीटेल पकड़े नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, “जब तुम उसके बालों को छूते हो, तो वो आग बबूला हो जाता है।” अभिनेत्री के इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। हालांकि, उनके किरदार और गाने की कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, फिल्म का ‘आया शेर’ गाना यूट्यूब पर 200 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है और सोशल मीडिया पर भी इसके हुकस्टेप की खूब चर्चा है।

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में नानी मुख्य भूमिका में हैं और इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के बड़े ग्लोबल स्केल को देखते हुए निर्माताओं द्वारा हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स से भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए संपर्क किए जाने की खबर है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts