बिलासपुर में बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के समय प्लेन का टायर फटा, सभी 41 लोग सुरक्षित

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। दरअसल, दिल्ली से बिलासपुर आ रहे एक विमान का टायर बिलासपुर हवाईअड्डे पर उतरते समय फट गया। हालांकि विमान में सवार सभी 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे विमान के हवाई अड्डे पर उतरते समय हुई। उन्होंने बताया कि अलायंस एयर के इस विमान में घटना के समय 37 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि लैंडिंग के समय विमान के बाईं ओर का टायर पंचर हो गया। हालांकि घटना के तुरंत बाद सभी यात्रियों और चालक दल सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और रनवे से टर्मिनल बिल्डिंग तक लाया गया। इस घटना के बाद विमानन कंपनी ने बिलासपुर से आगे जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया। साथ ही अधिकारियों ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है।

अमेरिका में भी घटी थी ऐसी ही घटना

इससे पहले अमेरिका में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। बीते बुधवार को शिकागो से उड़ान भरने की तैयारी कर रहे एक अमेरिकी एयरलाइंस के विमान के दो टायर अचानक फट जाने के कारण विमान को अचानक रोकना पड़ा था। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर को शिकागो ओ’हेयर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घटी। एयरलाइन कंपनी के मुताबिक, यह फ्लाइट उत्तरी कैरोलिना के शार्लोट शहर के लिए जा रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस ने बताया कि शिकागो ओ’हेयर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गेट से निकलने के कुछ ही समय बाद अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 3280 को टैक्सीवे पर टायर फटने की समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि इस घटना में भी किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। अधिकारियों ने बताया कि यात्री सीढ़ियों के जरिए विमान से उतरे और उन्हें सुरक्षित रूप से बसों द्वारा टर्मिनल तक पहुंचाया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts