रोजगार की चाह में लगे युवाओं के लिए सरकारी बैंक में नौकरी के लिये बेहतरीन मौका है। SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में वेकैंसी निकली है। यह वेकैंसी प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों के लिये निकाली गयी है। आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर से ही शुरू हो चुकी है। इसमें से रेगुलर 586 पद और बैकलॉग के लिए 14 पद आरक्षित हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 8 और 15 मार्च को आयोजित की जायेगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर/सेमेस्टर में हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा :
कैंडिडेट्स की उम्र सीमा 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिये। ऊपरी उम्र सीमा में रिजर्व कैटेगरी को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गिनती 1 अप्रैल 2024 के अनुसार की जाएगी।
फीस :
सामान्य : 750 रुपए
एससी, एसटी : नि:शुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस :
तीन चरणों में देना होगा एग्जाम
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी : 48 हजार 480 रुपये से लेकर 85 हजार 920 रुपये प्रतिमाह
प्रीलिम्स एग्जाम :
एग्जाम 100 अंकों का होगा। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से 40 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 30 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
पेपर हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
मेन्स एग्जाम :
इसमें रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन से 30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमी/ बैंकिंग नॉलेज से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं इंग्लिश लैंग्वेज से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम में टोटल मार्क्स 200 होंगे। पेपर सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन :
#ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
#अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
#रजिस्ट्रेशन करके फीस भरें।
#फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।