झारखंड स्थापना दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर झारखंड विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने समस्त राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के शोषण, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ जनचेतना जागृत कर जनजातीय समाज को अपने अधिकारों एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए संगठित किया। उनके नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक ‘उलगुलान’ अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और स्वतंत्रता की आकांक्षा का प्रतीक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक अस्मिता, जनजातीय गौरव और सामाजिक चेतना के निर्माण में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का योगदान अतुलनीय है। उनके विचारों और संघर्षों ने झारखंड की अलग पहचान एवं राज्य के अस्तित्व को वैचारिक आधार प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि धरती आबा के आदर्शों, विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को एक समृद्ध, समावेशी एवं विकसित झारखंड के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा अधिकारों, स्वाभिमान और न्याय के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता रहेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts