दीपावली मेला में सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुए शामिल

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से दो नवंबर 2026 तक झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से आयोजित दीपावली मेला 2026 में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। मेले के दौरान बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से चित्रांकन, फैंसी ड्रेस, नृत्य सहित कई रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रांची जिले के सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने लगभग सभी प्रमुख प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, कला एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पुरस्कार अपने नाम किए। चित्रांकन प्रतियोगिता में नामकुम मॉडल स्कूल की छात्रा ने 12–15 वर्ष आयु वर्ग में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर सरकारी विद्यालयों का गौरव बढ़ाया।

नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय मध्य विद्यालय नवीन अरक्षी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय और तृतीय पुरस्कार हासिल किया। बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

वहीं, रविवार को आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रांची के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के लगभग 20 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बॉलीवुड, झारखंड की जनजातीय विरासत और महान विभूतियों के विभिन्न रूपों को जीवंत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस प्रतियोगिता में 7–9 वर्ष आयु वर्ग में जीएमएस नवीन अरक्षी के अमृत कुमार ने फिल्म ‘भूल भुलैया’ के छोटा पंडित के रूप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग में माही कुमारी ने गब्बर सिंह के रूप में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। जीएसएस जगन्नाथपुर के अनुज साहू और चंदन कुमार ने जय-वीरू की जोड़ी के रूप में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

इसके अलावा 10–15 वर्ष आयु वर्ग में जीएसएस जगन्नाथपुर की बीना कुमारी और लक्ष्मी कुमारी ने महान आदिवासी वीरांगनाओं फूलो-झानो मुर्मू के रूप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जीएमएस करमटोली के किनू बारला ने धरती आबा बिरसा मुंडा के रूप में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया, जबकि जीएमएस नवीन अरक्षी की ईशा उरांव और सोनाक्षी कुमारी ने झारखंड की बेटियों के रूप में प्रस्तुति देकर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

इन उपलब्धियों ने एक बार फिर साबित किया कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर सरकारी विद्यालयों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का इतना सुंदर अवसर देने के लिए झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेेेसोवा) के प्रति आभार प्रकट किया गया।

जेसोवा मेेेले का समापन तीन को जेसोवा मेले का समापन तीन को नवंबर को होगा। यह मेला 29 अक्टूबर से लगा दो नवंबर तक लगा है, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए इसके समापन की तिथि को बढाकर तीन नवंबर कर दिया गया। मेले में विभिन्न उत्पादों के 300 स्टॉल लगे हैं, जिसपर खरीदारी की काफी भीड उमड रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts