सीजेआई सूर्यकांत ने झारखंड उच्च न्यायालय के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन

रांची। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत सोमवार की रात रांची के धुर्वा स्थित झारखंड उच्च न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने 35 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। इस डेटा सेंटर से झारखंड उच्च न्यायालय के साथ राज्य की अधीनस्थ अदालतों का डिजिटल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। डिजिटल रिकॉर्ड की सुरक्षा, न्यायिक सूचनाओं तक आसान पहुंच और न्यायिक कामकाज में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में इसे अहम पहल माना जा रहा है। इस मौके पर उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के न्यायाधीश एस चंद्रशेखर, न्यायाधीश अपरेश सिंह और झारखंड उच्च न्यायालय से चीफ जस्टिस एमएस सोनक, जस्टिस आनंद सेन मौजूद रहे।

झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने सीजेआई सूर्यकांत को पौधा देकर अभिवादन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस सोनक ने कहा कि डेटा सेंटर के उद्घाटन के मौके पर सीजेआई का मौजूद होना, गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कहा कि आज की बचत भविष्य को सुरक्षित बनाती है, लेकिन डेटा में इतिहास सुरक्षित रहता है। साथ ही उन्होंने कहा झारखंड के दो लाल न्यायाधीश एस चंद्रशेखर और न्यायाधीश अपरेश सिंह उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश हैं।

उद्घाटन समारोह में हाईकोर्ट और जिला अदालतों के लिए आइओएस मोबाइल एप तथा ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी मॉड्यूल भी लॉन्च की गई। इससे न्यायिक सेवाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। अधिवक्ताओं के लिए पर्सनलाइज्ड कॉज लिस्ट की सुविधा भी शुरू होगी। इसके साथ ही सीजेआई ने झारखंड हाईकोर्ट की नई आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की। इसके अलावा ड्रैगन स्पीच-टू-टेक्स्ट सॉफ्टवेयर कीट भी लॉन्च किया गया।

सीजेआई ने कहा कि ड्रैगन स्पीच-टू-टेक्स्ट से ज्यूडिशियल ऑफिसर को ऑर्डर, जजमेंट या अन्य डॉक्यूमेंटेशन में सहूलियत मिलेगी। डिजिटल सिस्टम से जस्टिस सिस्टम को बल मिलेगा, इससे न्याय में बाधा उत्पन्न नहीं होगी। जस्टिस आनंद सेन ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।

ये हैं छह प्रमुख डिजिटल सुविधाएं

-नई वेबसाइट: उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ और आधुनिक वेब पोर्टल।

-ऑनलाइन प्रमाणित प्रति आवेदन: घर बैठे प्रमाणित प्रतियों के लिए आवेदन की सुविधा।

-आईओएस मोबाइल ऐप: आईफोन यूजर्स के लिए -केस स्टेटस, फैसले और कॉज लिस्ट देखने की सुविधा।

-पर्सनलाइज्ड कॉज लिस्ट: अधिवक्ताओं के लिए अपनी कॉज लिस्ट सुरक्षित रखने का विकल्प।

-ड्रैगन स्पीच-टू-टेक्स्ट सॉफ्टवेयर: न्यायिक अधिकारियों के लिए बोलकर आदेश/फैसले ड्राफ्ट करने की सुविधा।

-सुप्रीम टुडे एआई सॉफ्टवेयर: जटिल कानूनी शोध को आसान बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सॉफ्टवेयर।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts