नक्सली संजय यादव को पुलिस ने लिया दो दिन के रिमांड पर, एसएलआर, राइफल और 200 गोलियां बरामद

पलामू। झारखंड और बिहार में 63 से अधिक बड़े नक्सली हमलों को अंजाम देने के आरोपित 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मुंबई से गिरफ्तार कर पलामू लाये गये संजय यादव को पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर नक्सलियों के छिपाये गये हथियारों और गोला-बारूद की तलाश में सर्च अभियान चला रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजय यादव की निशानदेही पर चलाये जा रहे सर्च अभियान में एक एसएलआर राइफल और करीब 200 गोलियां बरामद की गयी हैं। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महूदंड जंगल से एसएलआर और सैकड़ों गोलियों की बरामदगी को इसी अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नक्सली संगठन के छिपाये गये हथियारों और गोला-बारूद के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। बताया जाता है कि संजय यादव नक्सली दस्ते में एसएलआर लेकर चलता था और संगठन के हथियारों के ठिकानों की जानकारी भी रखता है।

संजय यादव पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 2011 से नक्सली संगठन में सक्रिय था। उस पर झारखंड और बिहार में 63 से अधिक बड़े नक्सली हमलों को अंजाम देने का आरोप है। झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये, जबकि बिहार सरकार ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि संजय गोदराम को दो दिनों के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts