छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई एनडीआरएफ, धुर्वा के आसपास किया फ्लैग मार्च

रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम पूरी तरह सतर्क हो गई है। किसी भी संभावित दुर्घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ के जवानों ने मंगलवार को रांची के धुर्वा डैम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान जवानों की विशेष टीम ने धुर्वा डैम परिसर में फ्लैग मार्च और रूट मार्च किया। छठ पूजा के दौरान जलाशयों और नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए एनडीआरएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

एनडीआरएफ के जवान लगातार धुर्वा डैम और आसपास के घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान गहरे पानी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा संबंधी संकेतक लगाने की तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मोटरबोट, प्रशिक्षित गोताखोरों और जीवन रक्षक उपकरणों की भी तैनाती की जाएगी, जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

एनडीआरएफ की टीम स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। इसके तहत घाटों तक आने-जाने के रास्तों को सुगम बनाने और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts