कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर जदयू नेताओं ने किया स्वागत

रांची। कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर गुरुवार को दिल्ली से रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो और प्रवक्ता सागर कुमार सहित अन्य नेता शामिल थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त जारी होने जा रही है। इसके तहत झारखंड के किसानों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसी सिलसिले में वह रांची पहुंचे हैं। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त के तहत राज्य के करीब 19.97 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत झारखंड के किसानों को लगभग 300 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त जारी करेंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts