विदेशी टूलकिट का हिस्सा हैं नेता प्रतिपक्ष : भानु प्रताप शाही

रांची। झारखंड में छात्रों की नौकरियां बेचे जाने के मामले में भाजपा सड़क से लेकर सदन और न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगी। शनिवार को रांची के सुकुरहुटू में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले सत्र के बाद यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हालिया छात्र आंदोलन को मजबूती से समर्थन देने के लिए प्रदेश इकाई और झारखंड के युवाओं की सराहना की है।

भानु प्रताप शाही ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन का हवाला देते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष विदेशी टूलकिट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश विरोधी शक्तियां भारत में भी बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसा माहौल बनाकर तख्तापलट (रेजीम चेंज) और अराजकता फैलाने की साजिश रच रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और 140 करोड़ जनता के भरोसे के कारण ऐसी ताकतें देश का बाल भी बांका नहीं कर सकतीं।

शाही ने कहा कि कभी उग्रवाद झारखंड की पहचान बन चुका था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की देखरेख में इसका शत-प्रतिशत उन्मूलन हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी दो वर्षों तक सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष करने और 2029 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य दिया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts