झारखंड का भविष्य यहां की जनता करेगी तय, कोई राष्ट्रीय नेता नहीं : विनोद पांडेय

रांची। झारखंड को भाजपा का गढ़ बताए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर निशाना साधा है। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि झारखंड किसी राजनीतिक दल का गढ़ नहीं, बल्कि सवा तीन करोड़ लोगों की आकांक्षाओं, संघर्षों और अधिकारों की धरती है। यहां की जनता ही तय करती है कि सत्ता में कौन रहेगा। लेकिन सत्ता से बाहर होने की बेचैनी में भाजपा नेता झारखंड को अपना गढ़ बता रहे हैं, जबकि राज्य की जनता भाजपा की राजनीति को नकार चुकी है।

विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को जनता ने लगातार दो बार राज्य की सेवा का अवसर दिया है। ऐसे में भाजपा नेताओं को राजनीतिक भाषण देने के बजाय अपने शासनकाल और वादों का हिसाब देना चाहिए। झारखंड का भविष्य यहां की जनता तय करेगी, कोई राष्ट्रीय नेता नहीं।

उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि राज्य गठन के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद उसने आदिवासियों, मूलवासियों, छात्रों, युवाओं और किसानों के हित में क्या किया। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के लोगों को उनके संसाधनों के अनुरूप अधिकार और अवसर क्यों नहीं मिले।

झामुमो महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं के रोजगार, महंगाई और आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दों पर घड़ियाली आंसू बहाती है। उन्होंने एसआईआर और घुसपैठ के मुद्दे पर भी भय और भ्रम फैलाने के बजाय संवैधानिक प्रक्रिया का सम्मान करने की नसीहत दी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts