प्रधानमंत्री ने देश की कमजोर अर्थव्यवस्था को बनाया मजबूत: आदित्य साहू

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प पर हुई चर्चा

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की गई। झारखंड भाजपा के जिला और मंडल स्तरीय कमिटी को जल्द से जल्द पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने को लेकर पूरे एक माह तक चलाये जाने वाले सेवा संकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के दिन आशीर्वाद का दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र एवं उनके दीर्घायु जीवन हेतु उन्हें आशीर्वाद देने का काम झारखंड की आम जनता के साथ-साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपने- अपने घरों, मंदिरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में करने का काम करें। इस दिन घर-घर में प्रज्वलित होने वाले आशीर्वाद के दीया से पूरा झारखंड जगमगाएगा।
उन्होंने कहा कि हम सब सचमुच बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि हम सबको महापुरुष नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का सेवा करने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना थके, बिना रुके पिछले 25 वर्षों से देश के नागरिकों की सेवा करने का काम कर रहे हैं, उन पर यह ईश्वरीय वरदान है।
श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 साल मुख्यमंत्री के रुप में तथा 12 साल देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश की 140 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए अनेक काम किए हैं, जिसका हम सब ऋणी हैं।
उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को मोदी के सार्वजनिक जीवन की यात्रा के 25 साल पूरे होंगे, जो 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब देश में हमारी अर्थव्यवस्था का माहौल निराशा का था, हमारी अर्थव्यवस्था काफी कमजोर थी।
जब देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी ने संभाला तो मोदी सरकार ने देश की आर्थिक तस्वीर बदल दी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक चुनौतियों से निकलकर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली अर्थव्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक और लंबी छलांग लगाई है।
बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा राष्ट्रीय मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदीप वर्मा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts