टाटा मोटर्स 1 दिसंबर से यात्री वाहनों की कीमतों में 0.5 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने भी अपने कार और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के सभी मॉडल और संस्करणों की कीमतों में औसतन 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी करने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि नई कीमतें 01 दिसंबर से प्रभावी होंगी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने जारी बयान में बताया कि उसके कार और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के सभी मॉडल और संस्करणों की कीमतों में 01 दिसंबर, 2026 से औसतन 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसमें पेट्रोल, डीजल से चलने वाले (आईसीई) वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दोनों शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि कीमतों में संशोधन का उद्देश्य कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर की आंशिक भरपाई करना है। ये लागत अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक 4 बार अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा चुकी है।

टाटा मोटर्स ने जारी बयान में कहा, ‘‘लागत में लगातार हो रही वृद्धि के असर की आंशिक भरपाई के लिए कीमतों में ये संशोधन किया जा रहा है। टीएमपीवी इस बढ़ोतरी के एक बड़े हिस्से का बोझ खुद उठा रही है लेकिन अब इस मूल्य वृद्धि के जरिये कुछ असर ग्राहकों पर भी डाला जा रहा है।’’ कंपनी ने कहा कि कीमतों में संशोधन की सीमा अलग-अलग मॉडल और संस्करण के हिसाब से अलग होगी।

उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड कंपनी ने 01 अप्रैल से अपने आईसीई वाहनों की कीमतों में भारित औसत आधार पर 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद एक जुलाई से आईसीई और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें 1.5 फीसदी तक बढ़ाई गई थीं। टाटा मोटर्स पैसेंजर ने इसके बाद एक सितंबर से अपने वाहनों की कीमतों में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts