बीमारी से जूझने के बाद सदन पहुंचे बसंत सोरेन, पक्ष-विपक्ष ने किया स्वागत

रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान गुरुवार को उस वक्त सदन का माहौल खास हो गया, जब लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक बसंत सोरेन विधानसभा पहुंचे।

लंबे अंतराल के बाद सदन में उनकी उपस्थिति पर सत्ता पक्ष-विपक्ष सहित अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बसंत सोरेन के सदन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने के साथ पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इस दौरान सदन के सदस्यों ने भी उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उनके स्वस्थ होकर दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद जताई। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सदन में एमएमडीआर को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होनी है। इसी चर्चा में शामिल होने के लिए वे विधानसभा पहुंचे हैं।

सदन के अंदर विधानसभा में बसंत सोरेन कुछ देर तक मौजूद रहे।

इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उनके साथ सदन में बैठी नजर आईं। दोनों की सदन में मौजूदगी ने विशेष सत्र के दौरान राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से एक खास माहौल बना दिया।

लंबे समय से बीमारी के कारण विधानसभा की कार्यवाही से दूर रहे बसंत सोरेन की वापसी को उनके समर्थकों, पार्टी के सदस्यों और उनके चहेतों में राहत और खुशी की लहर है।

लंबे समय से बीमारी अवस्थय और झारखंड के बाहर इलाज कराकर वापस सदन पहुंचने पर उम्मीद जताई जा रही कि बसंत सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ अब वह जल्द ही अपनी विधायी और राजनीतिक गतिविधियों में फिर से सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts