IITF-2026: झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल के प्रति दर्शकों में खासा उत्साह

₹469 करोड़ के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से संवरेगी रांची की तस्वीर, नॉलेज हब बनाने की दिशा में झारखंड सरकार की पहल

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल के प्रति दर्शकों में खासा उत्साह और दिलचस्पी देखने को मिल रही है। आधुनिक शहरी विकास, अत्याधुनिक तकनीक और भविष्य की योजनाओं को दर्शाता यह मॉडल आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।आधुनिक शहरी नियोजन, स्मार्ट तकनीक, हरित क्षेत्र और बेहतर नागरिक सुविधाओं पर आधारित यह परियोजना रांची को भविष्य के प्रमुख निवेश, शिक्षा एवं ज्ञान आधारित उद्योगों के केंद्र के रूप में विकसित करने की झारखंड सरकार की परिकल्पना को दर्शाती है।

656.3 एकड़ में विकसित की जा रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप

रांची स्मार्ट सिटी के तहत 656.3 एकड़ में ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जा रही है। परियोजना के इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर लगभग ₹469.96 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसमें आधुनिक सड़क नेटवर्क, 24×7 बिजली एवं जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज और भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं, लगभग ₹146.2 करोड़ की लागत से विकसित कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (C4) के माध्यम से सीसीटीवी सर्विलांस, ट्रैफिक मॉनिटरिंग, ई-चालान और स्मार्ट सुरक्षा प्रणालियों को संचालित किया जा रहा है।

शहर के कुल क्षेत्रफल का 37 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन एवं ओपन स्पेस के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 72 भूखंडों की ई-नीलामी के माध्यम से आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत निवेश को बढ़ावा देने की योजना है। 16 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी और उपचारित जल के पुनः उपयोग की व्यवस्था भी सतत शहरी विकास को प्रोत्साहित करेगी।

रांची को शिक्षा, कौशल विकास और ज्ञान आधारित उद्योगों के केंद्र के रुप में विकसित करने का प्रयास

रांची को शिक्षा, कौशल विकास और ज्ञान आधारित उद्योगों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। झारखंड सरकार का लक्ष्य अगले 5 से 10 वर्षों में रांची को पूर्वी भारत के अग्रणी शैक्षणिक एवं कौशल विकास केंद्रों में स्थापित करना है, ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं विकास के नए अवसर सृजित हों और शिक्षा तथा रोजगार के लिए युवाओं के पलायन को कम किया जा सके।

IITF-2026 में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार, निवेश और हरित विकास के जरिए झारखंड के भविष्य की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts