विधानसभा के प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, स्थापना दिवस को लेकर किया आमंत्रित

रांची। झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। बुधवार को झारखंड मंत्रालय में विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 22 नवंबर 2026 को विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले 26वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने की सहमति दी। साथ ही उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts