झारखंड में धान पर बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ

खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए 40 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य

रांची। झारखंड सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में धान खरीद पर किसानों को मिलने वाला बोनस 84 रुपये से बढ़ाकर 109 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर तैयार इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से किसानों को प्रति क्विंटल 25 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

विभागीय सचिव राजेश कुमार शर्मा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्र सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। राज्य सरकार का प्रस्तावित बोनस जोड़ने पर किसानों को सामान्य धान के लिए 2,550 रुपये और ग्रेड-ए धान के लिए 2,570 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि निर्धारित खरीद लक्ष्य के अनुसार बोनस भुगतान पर लगभग 43 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव को योजना प्राधिकृत समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इसके बाद जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

विभागीय सचिव के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर धान कटनी शुरू होने से पहले खरीद संबंधी तैयारियां की जा रही हैं। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं, जिससे कि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो। सरकार का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य दिलाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

विभागीय आकलन के मुताबिक, राज्य में खाद्यान्न योजनाओं की जरूरत पूरी करने के लिए 39,39,412 क्विंटल धान की आवश्यकता है। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के केंद्रीय पूल के लिए 19.60 लाख क्विंटल और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए 19,79,412 क्विंटल धान शामिल है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts