वी ने पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज प्लान पर फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा शुरू की

वी ने फ्री इंटरनेशनल रोमिंग के साथ यात्रा का अनुभव बदला

रांची: अपने ब्राण्ड के नए वादे “वी पे सब हैं वीआईपी” को ग्राहकों के लिए वास्तविकता बनाते हुए, वी ने आज एक शानदार ऑफ़र की घोषणा की है। इसके तहत मुख्य पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज़ प्लान्स के साथ फ्रइंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी। इस बेहतरीन ऑफ़र के साथ अब, ग्राहक और उनके परिवारजन दुनिया भर के 170 से ज्यादा देशों में यात्रा के दौरान मुफ़्त में कनेक्टेड रह सकेंगे। कई दशकों से, विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड बने रहने के लिए यात्रियों को कई सिम कार्ड इस्तेमाल करने पड़ते थे, यात्रा से पहले लोकल या ट्रैवल सिम खरीदने पड़ते थे, अक्सर वे अपने भारतीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल न कर पाते थे, यात्रा के दौरान उन्हें ज़रूरी ओटीपी नहीं मिल पाते थे, साथ ही असुरक्षित पब्लिक/ फ्री वाई-फाई पर निर्भर रहना पड़ता था। इसके अलावा मुश्किल कागज़ी कार्रवाई और रोमिंग के लम्बे चौड़े बिल की चिंता भी रहती थी।

वी ने अब इस अनुभव को पूरी तरह बदल डाला है और ग्राहकों के लिए इंटरनेशनल रोमिंग को बेहद आसान बना दिया है। वी ने अब अपने प्लान्स में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग को शामिल किया है, जिससे सभी उपभोक्ता बिना किसी रूकावट के चिंता मुक्त इंटरनेशनल कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकते हैं। इसके पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज़ ग्राहकों को तहत प्लान के आधार पर साल में 3 बार तक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फ़ायदा मिलेगा।

इन प्लान्स में अलग-अलग इंटरनेशनल डेटा कोटा और आउटगोइंग मिनट मिलते हैं, जिससे सालाना रु9000 तक की बचत हो सकती है। अपने ब्रांड के नए कैंपेन “वी पे सब हैं वीआईपी” के तहत, वी ने विदेश यात्रा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए के लिए इंटरनेशनल रोमिंग को आसान बना दिया है। अकेले, परिवार के साथ या काम के सिलसिले में यात्रा करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया यह ऑफ़र, वी ऐप के ज़रिए आसानी से एक्टिवेट हो जाता है।

इस तरह पोस्टपेड, प्रीपेड और कॉर्पोरेट प्लान्स के यूज़र विदेश में भी आसानी से कनेक्टेड बने रह सकते हैं। इस नई पेशकश का लॉन्च करते हुए, वी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा कि वी के लिए, ‘वी पे सब हैं वीआईपी’ सिर्फ़ एक कैंपेन नहीं है। यह एक वादा है जिसके ज़रिए हम सबको एक साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाना इस दिशा में पहला कदम है। आम तौर पर, इंटरनेशनल रोमिंग के लिए यात्रियों को कोई पैक खरीदना पड़ता हैया नया लोकल सिम या ट्रैवल ई-सिम इस्तेमाल करना पड़ता है। ये सुविधाएं बहुत महंगी पड़ती हैं। लेकिन अब हम अपने खास वी प्लान्स में इंटरनेशनल रोमिंग को एक इन-बिल्ट फ़ायदे के रूप में शामिल करके एक नया और अलग तरीका अपना रहे हैं। यह सरल और महत्वपूर्ण बदलाव है जिसके द्वारा आपको ‘यात्रा के दौरान रोमिंग खरीदने की ज़रूरत नहीं होगी’ इसके बजाए आपका ‘वी नंबर आपके साथ मुफ़्त में यात्रा करेगा।’ और ‘वी पे सब हैं वीआईपी’ के यही मायने हैं। ग्राहक की एक असली समस्या को पहचानना और वी के उपभोक्ता को बेहतर फायदे देकर उन्हें खास अनुभव कराना।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts