सीआरपीएफ-रोटरी क्लब ने मिलकर लगाए 1000 फलदार व छायादार पौधे

रांची: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी), तिरिल परिसर में रोटरी क्लब ऑफ रांची के सहयोग से वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के पहले चरण में 1000 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। शेष पौधों का रोपण आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

कार्यक्रम में सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश कुमार सहाय और झारखंड सेक्टर के पुलिस उपमहानिरीक्षक के.के. पांडेय समेत वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने पौधारोपण में भाग लिया।

रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि पौधा लगाना पहला कदम है, असली जिम्मेदारी उसे पेड़ बनाना है। सीआरपीएफ जैसे अनुशासित संस्थान के साथ मिलकर लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण और देखभाल पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य भंडारी लाल, हरमिंदर सिंह, दीपक श्रीवास्तव, भावना तनेजा, अतुल अग्रवाल, पवन जायसवाल, बिनोद कुमार और शीतल अग्रवाल मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts