रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो के दिवंगत नेता और बड़े भाई दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को लिखा है कि दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख योद्धाओं में थे। वे उनके बड़े भाई के साथ-साथ अभिभावक और मार्गदर्शक भी थे।
उन्होंने झामुमो में दुर्गा सोरेन को पार्टी का मजबूत स्तंभ बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड, झारखंडी पहचान और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष में लगा दिया। उनका संघर्ष, विचार और हिम्मत हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। हेमंत सोरेन ने लिखा कि स्व दुर्गा सोरेन अमर रहें।








