पीवीयूएनएल में मना एनटीपीसी का 52 वां स्थापना दिवस

रामगढ़। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के पतरातू संयंत्र परिसर में एनटीपीसी का 52 वां स्थापना दिवस हर्षॉल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने एनटीपीसी की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को याद किया।
समारोह का शुभारंभ पीवीयूएनएल के सीईओ एके सहगल ने एनटीपीसी का ध्वज फहराकर किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान गुब्बारे छोड़कर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की गई। इसके कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित केक कटिंग समारोह में सीईओ, महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली स्थित स्कोप परिसर से एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। उन्होंने एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं एवं विद्युत केंद्रों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए संगठन की विकास यात्रा में उनके योगदान की सराहना की। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एनटीपीसी की बढ़ती भागीदारी और नई पहलों के माध्यम से अग्रणी ऊर्जा कंपनी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

सीएमडी के संबोधन के बाद सीईओ एके सहगल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सामूहिक समर्पण, टीम भावना और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की, ताकि पीवीयूएनएल की यूनिट-3 का कमीशनिंग कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जा सके।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts