झारखंड में अगले तीन दिनों में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

रांची। झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में फिर दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को यह पूर्वानुमान जारी किया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में 9 से 11 नवंबर के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद मौसम साफ होने पर ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

इधर, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि, सुबह कुहासा छाए रहने के साथ कनकनी महसूस की गई। दोपहर में निकली गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी।

रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम 31.2 और न्यूनतम 17.9 डिग्री, डालटनगंज में अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 17.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 28.1 और न्यूनतम 16.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts