व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, भारतीय हस्तियाें ने भेंट की गई हनुमान चालीसा

वॉशिंगटन। अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के लोगों के साथ ओवल ऑफिस में दिवाली मनाई। समारोह के दौरान पारंपरिक तरीके से दीपक जलाए गए। वहीं, भारतीय टेक उद्यमी विशाल गोंडल ने राष्ट्रपति ट्रंप को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की। इस आयोजन में भारत की संस्कृति और परंपराओं की खास झलक देखने को मिली।

भारतीय टेक उद्यमी और जीओक्यूआईआई के संस्थापक विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की तस्वीरें और अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। इस अवसर पर उन्होंने ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट की, जिसका पाठ करोड़ों लोग साहस, भक्ति और शक्ति की प्रेरणा के लिए करते हैं।

गोंडल ने बताया कि जब ओवल ऑफिस में दीपक जलाए जा रहे थे, तब उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती को और मजबूत बनाने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने दुनिया में शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

विशाल गोंडल ने अपने संदेश में भारतीय परंपरा के लोकप्रिय आशीर्वाद ‘जुग-जुग जियो’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इसका अर्थ है कि व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जिए। उन्होंने दिवाली के अवसर पर पूरी दुनिया के लोगों के लिए शांति और खुशहाली की कामना की।

व्हाइट हाउस में आयोजित इस दिवाली समारोह में मशहूर मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला समेत भारतीय मूल की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने मिलकर रोशनी के इस पर्व का उत्सव मनाया।

ओवल ऑफिस में दिवाली का यह आयोजन भारत और अमेरिका के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। इस समारोह के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में भारतीय परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts