धनतेरस पर झारखंड में 2200-2300 करोड़ का हुआ कारोबार

रांची। धनतेरस पर शुक्रवार को राजधानी रांची सहित पूरे राज्य भर में 2200 से 2300 करोड रुपये के कारोबार हुआ। यह जानकारी झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तुलसी पटेल ने शुक्रवार को दी। चेंबर अध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष व्यापार में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई के बावजूद इस वर्ष लोगों को बोनस मिला है और वेतन में वृद्धि हुई है जिसका असर बाजार पर दिखाई दिया। लोगों ने जमकर खरीदारी की। यही वजह है कि रांची सहित पूरे राज्य भर के बाजारों में गहने, प्रॉपर्टी, बर्तन टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, फर्नीचर, बर्तन सहित विभिन्न गृह उपयोगी चीजों की भारी बिक्री हुई। तुलसी पटेल ने बताया कि इस वर्ष बाजार में लोकल फॉर वोकल का भी काफी असर देखने को मिला। लोगों ने दुकानदारों से पूछ-पूछ कर दीया, इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स सहित विभिन्न भारतीय वस्तुएं खरीदी।

750 करोड़ के बीके वाहन

चेंबर अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष पूरे राज्य भर में लगभग 738 करोड रुपये के वाहनों की बिक्री हुई वही लगभग 800 करोड रुपये के जेवर, 200 करोड रुपये के टीवी फ्रिज एसी सहित अन्य होम अप्लायंसेज, डेढ़ सौ करोड रुपये के बर्तन, लगभग 100 करोड रुपये के कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल सहित अन्य डिवाइसेज, 150 करोड़ की प्रॉपर्टी, 50 करोड़ के फर्नीचर के अलावा लगभग 20 करोड रुपये के अन्य सामग्रियों की बिक्री हुई।

धनतेरस का लोगों को रहता है बेसब्री से इंतजार : डॉ हरिश्वर

प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर हरिश्वर दयाल का कहना है कि धनतेरस का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग अपनी ज़रूरतें बचाकर इस अवसर पर चीजें खरीदने के लिए बाजार जाते हैं। उन्होंने कहा कि धनतेरस पर बाजार में भीड़ दिखी। धनतेरस पर हर साल लोग जेवर और बर्तन परंपरा के तौर पर खरीदते हैं। वाहनों का बाजार भी इस बार काफी अच्छा रहा।

रांची की सड़कों ग्राहकों की भारी भीड़

धनतेरस पर राजधानी रांची के में रोड सहित प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। रांची के रातू रोड, हरमू, अरगोड़ा, कोकर, बहुबाजार, अपर बाजार, लालपुर, बरियातू, डोरंडा, डेली मार्केट, धुर्वा सहित विभिन्न इलाकों के बाजार में रात तक भीड़ थी। लोगों ने बर्तन जेवर फर्नीचर सहित विभिन्न गृह सहयोगी बस्तियों वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम काे लगातार पुलिसकर्मी हटाते दिखे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts