रांची में राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता 30 से, 600 से अधिक साइकिलिस्ट लेंगे भाग

रांची। रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा वेलोड्रम में 30 अक्टूबर से चार नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में 78 वीं सीनियर, 55 वीं जूनियर और 41 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग शामिल है। इस प्रतियोगिता को लेकर रविवार को वेलोड्रम स्टेडियम में आधिकारिक मस्कट की लॉन्चिंग की गई।

झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने प्रेस वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और प्रतियोगिता के संचालन के लिए 100 से अधिक तकनीकी अधिकारी भी रांची पहुंचेंगे। छह दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शैलेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि खेलगांव का वेलोड्रम ट्रैक अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अभ्यास से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति का प्रयास है कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और वे बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा कि झारखंड इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी को यादगार बनाने के लिए तैयार है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन के रितेश झा, तकनीकी अधिकारी सतविंदर कौर, कोषाध्यक्ष रणवीर कुमार और कोच रामकुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts