ओप्पो इंडिया ने अपनी नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज लॉन्च की

रांची: ओप्पो इंडिया ने अपनी नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें ओप्पो फाइंड एक्स10 और ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स शामिल हैं। इसके साथ ही ओप्पो की इनोवेटिव और प्रीमियम फ्लैगशिप फाइंड एक्स सीरीज की 10वीं पीढ़ी की शुरुआत हो गई है। प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव का एक नया पैमाना तय करने के लिए तैयार की गई फाइंड एक्स10 सीरीज में शानदार ट्रू-टू-लाइफ इमेजिंग, बेमिसाल परफॉर्मेंस, जबरदस्त बैटरी बैकअप और आकर्षक रिफाइंड डिजाइन का मेल है।

इसके साथ ही, नया कलरओएस 17 यूजर्स को एक बेहतरीन और स्मूथ सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है। ओप्पो ने अपने फ्लैगशिप कनेक्टेड इकोसिस्टम का विस्तार करते हुए ओप्पो एन्को एक्स4 और ओप्पो पैड मिनी भी पेश किए हैं, ताकि यूजर्स बिना किसी रुकावट के एक ही फ्लो में तस्वीरें ले सकें, कंटेंट बना सकें और शेयर कर सकें।

कंपनी के कम्युनिकेशंस प्रमुख गोल्डी पटनायक ने कहा पिछली 10 पीढ़ियों से ओप्पो फाइंड एक्स सीरीज स्मार्टफोन इनोवेशन की सीमाओं को आगे बढ़ाती रही है।ओप्पो फाइंड एक्स 10 सीरीज के साथ हम उन समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनका सामना कंटेंट क्रिएटर्स को सबसे ज्यादा करना पड़ता है। इनमें आंखों से दिखाई देने वाले दृश्य और तस्वीरों के बीच अंतर, रोशनी बदलने के साथ तस्वीरों के परिणाम में बदलाव और ऐसे एआई फीचर्स शामिल हैं, जो काम आसान करने के बजाय प्रक्रिया को और लंबा बना देते हैं।

पैड मिनी के जरिए ओप्पो एक नया डिवाइस फॉर्म फैक्टर पेश कर रहा है, जो कॉम्पैक्ट होने के साथ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी उपयोगी है। वहीं, एनको एक्स 4 के साथ कंपनी ने अपने कनेक्टेड इकोसिस्टम को पूरा किया है, जिससे यूजर्स एक ही सहज प्रक्रिया में कंटेंट कैप्चर कर सकते हैं, उसे तैयार कर सकते हैं और शेयर कर सकते हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts