छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश

रांची। छठ महापर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों की टीम के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पर्व से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कांके डैम, हटनिया तालाब (मछली घर), चडरी तालाब, बड़ा तालाब, धुर्वा डैम और डोरंडा स्थित बटन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को घाटों की व्यापक सफाई कराने, सीढ़ियों पर जमी काई हटाने और जल की स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा छठ महापर्व के दौरान घाटों पर सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

धुर्वा डैम के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वहां लगी जाली के कारण श्रद्धालुओं के आवागमन में होने वाली संभावित परेशानी पर ध्यान दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही घाट पर पर्याप्त रोशनी, सघन सफाई और अर्घ्य देने के बाद कपड़े बदलने के लिए महिलाओं एवं पुरुषों के अलग-अलग अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने को कहा।

उपायुक्त ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को घाटों पर सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। छठ घाटों के निरीक्षण के बाद उपायुक्त कांके रोड स्थित मिसिर गोंदा में बारह पड़हा जतरा पूजा समिति के स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने जतरा मेला की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों और अधिकारियों से चर्चा की।

जतरा स्थल तक जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर तैयारियों में सहयोग करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय से छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय, यातायात पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) एसपी राकेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कुमार रजत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और छठ पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts