क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा सितारों का जलवा, सैल्यूट तिरंगा लीग का आगाज

मुंबई। मनोरंजन जगत के सितारे अब क्रिकेट के मैदान पर भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (एसटीसीएल) की ट्रॉफी और जर्सी का शुक्रवार को मुंबई में अनावरण किया गया।

इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान और लीग के ब्रांड एंबेसडर संग्राम सिंह, पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा और निर्माता विनोद बच्चन समेत खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

इस लीग से कई अभिनेत्रियां और चर्चित हस्तियां टीम मालिकों के रूप में जुड़ी हैं। पंजाब की टीम से प्रब गेरेवाल, उत्तर प्रदेश से नीलम गिरि, मुंबई से अश्नूर कौर, दिल्ली से अलंकृता सहाय, तमिलनाडु से स्टेफी पटेल, राजस्थान से कशिका कपूर, हरियाणा से सना सुल्तान और गुजरात से दिलजोत जुड़ी हैं। इन सितारों की मौजूदगी से लीग को मनोरंजन जगत का भी साथ मिला है। लीग कमिश्नर चेतन शर्मा ने कहा कि देश के छोटे शहरों और गांवों में क्रिकेट की प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक परेशानियों और अवसरों के अभाव में कई खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। एसटीसीएल का उद्देश्य ऐसे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मंच देना है।

अध्यक्ष राजेश झा, उपाध्यक्ष रवि चिकार, निदेशक मुकेश सिंह और मार्गदर्शक अशोक मल्होत्रा भी लीग से जुड़े हैं। आयोजकों के मुताबिक, 16 वर्ष से अधिक उम्र के चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, परिवहन और मैच फीस जैसी सुविधाएं देने की योजना है। लीग का मकसद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक बाधाओं से मुक्त कर बेहतर अवसर देना है। अब देखना होगा कि सितारों से सजी यह लीग क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को कितनी ऊंचाई तक पहुंचा दी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts