केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

रामगढ़। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा में उन्होंने मातृशोक से गुजर रहे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जी. किशन रेड्डी ने कहा कि मां का निधन बेहद दुखद होता है। उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। उन्होंने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts