मुख्यमंत्री ने योगदा सत्संग आश्रम का किया भ्रमण, स्वामी निर्मलानंद से की मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को योगदा सत्संग समिति ऑफ इंडिया के परमहंस योगानन्द पथ, बहु बाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वामी ईश्वरानंद एवं स्वामी निर्मलानंद से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने आश्रम में श्री श्री परमहंस योगानंदजी के कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की।

गैलरी में परमहंस योगानन्दजी एवं उनके प्रमुख शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें, प्रकाशित संदर्भ सामग्री, स्वामीजी से संबंधित डाक टिकट, फोटोग्राफ तथा उनके द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुओं को संरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लीची वेदी, स्मृति मंदिर और ध्यान मंदिर का भ्रमण किया। उन्होंने ध्यान के लिए विकसित उद्यान एवं आश्रम परिसर का भी अवलोकन किया और इसके संबंध में जानकारी ली।

स्वामी ईश्वरानंद एवं स्वामी निर्मलानंद ने मुख्यमंत्री को आश्रम की हालिया गतिविधियों और विभिन्न कार्यों से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर के आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts