डीजीपी ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश

पूर्वी सिंहभूम। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।इस दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

बिष्टुपुर के सीएच एरिया स्थित पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकरीब के आवास पर हुई बैठक में दोनों जिलों के वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीजीपी ने विशेष रूप से जमशेदपुर में हुए केनरा बैंक लूटकांड और मरीन ड्राइव स्थित रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की घटना की जांच की प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों से दोनों मामलों में अब तक की गई कार्रवाई, संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

डीजीपी ने निर्देश दिया कि घटनाओं में शामिल अपराधियों और गिरोहों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की रणनीति पर भी चर्चा हुई। डीजीपी ने खुफिया तंत्र को और मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा शहर और संवेदनशील इलाकों में गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस की सक्रियता ऐसी होनी चाहिए कि आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अपराधियों में कानून का भय बना रहे। आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए भी डीजीपी ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती पहले से सुनिश्चित की जाए। बैठक में कोल्हान प्रक्षेत्र के कई वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts