‘रामायण’ के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप

मुंबई। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में तीनों कलाकारों की मौजूदगी एक साथ दिखाई गई है। भगवान राम के रूप में रणबीर शांत और गरिमामय नजर आ रहे हैं, वहीं साई पल्लवी के लुक में सीता की सौम्यता और रवि दुबे के किरदार में लक्ष्मण की निष्ठा और समर्पण की झलक दिखाई देती है।

फिल्म के इस पोस्टर ने कलाकारों को इन प्रतिष्ठित किरदारों में देखने की दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ यश भगवान रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से किया जा रहा है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।

नितेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ को बड़े सिनेमाई पैमाने पर पेश करने की कोशिश है। दो भागों में बन रही इस फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts