नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे राहुल गांधी, खूंटी में पेसा और रांची में जिलाध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे

रांची। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे। वह अपने झारखंड दौरे में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। खूंटी में पेसा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में पांचवीं अनुसूची के पारंपरिक ग्राम प्रधानों का जुटान होगा। इसमें पेसा नियमावली के कार्यान्वयन पर कांग्रेस ग्राम प्रधानों के साथ मशविरा करेगी। दूसरा कार्यक्रम रांची में होगा। इसमें जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। साथ ही जिलाध्यक्षों के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे।

प्रदेश प्रभारी के राजू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है। उसमें यह भी स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी ने नवंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने पर अपनी सहमति दे दी है।
केशव महतो कमलेश को लिखे पत्र में के राजू ने दोनों कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश कमेटी को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। उनमें पांचवीं अनुसूची वाले गांवों के पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों की सूची संबंधित जिला अध्यक्षों के साथ साझा करने को कहा गया है।

साथ ही अक्टूबर महीने में प्रखंड मुख्यालय स्तर पर पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों के लिए पेसा नियमावली पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश है। इसमें संबंधित जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और पेसा मास्टर ट्रेनर की अनिवार्य उपस्थिति रहेगी। साथ ही परंपरागत ग्राम प्रधानों को व्यक्तिगत निमंत्रण पत्र भेजने और उन्हें पहचान पत्र जारी करने का भी निर्देश दिया गया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts