एक्सिस बैंक और हिताची पेमेंट सर्विसेज ने लॉन्च किए दो एआई समाधान

रांची: एक्सिस बैंक और हिताची पेमेंट सर्विसेज ने बैंकिंग और भुगतान सेवाओं को अधिक आसान और स्मार्ट बनाने के लिए दो नए एआई आधारित समाधान—एक्सप्रेस बैंकिंग: डिजिटल बैंकिंग पॉइंट 2.0 और एआई साउंडबॉक्स लॉन्च किए हैं। इन समाधानों में बातचीत आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ग्राहकों और कारोबारियों को स्क्रीन और मेन्यू में जाने की जरूरत कम होगी।
डिजिटल बैंकिंग पॉइंट 2.0 के जरिए ग्राहक सामान्य बोलचाल की भाषा में एआई सहायक से बातचीत कर बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इसमें खाता खोलना, कार्ड जारी करना, एफडी बुक करना, लोन आवेदन, यूटिलिटी बिल भुगतान, चेक जमा करना और पासबुक प्रिंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्राहक फॉर्म भरने और उसमें दी गई जानकारी की जांच में भी एआई की सहायता ले सकेंगे।
वहीं, एआई साउंडबॉक्स कारोबारियों के लिए भुगतान की सूचना देने वाले सामान्य उपकरण से आगे बढ़कर स्मार्ट सहायक के रूप में काम करेगा। कारोबारी एक बटन दबाकर आवाज के जरिए सवाल पूछ सकेंगे, जैसे—“आज मेरी कुल बिक्री कितनी हुई?” साउंडबॉक्स 12 भारतीय भाषाओं में जवाब देने में सक्षम होगा।
एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड—ब्रांच बैंकिंग, साउथ, संजीव मोघे ने कहा कि तकनीक के जरिए रोजमर्रा की बैंकिंग को ग्राहकों के लिए आसान और प्रभावी बनाना बैंक की प्राथमिकता है। वहीं, ग्रुप हेड एक्वायरिंग एंड कार्ड्स, विनीत बजाज ने कहा कि एआई साउंडबॉक्स कारोबारियों को अपने कारोबार से जुड़ी जानकारी आसानी से हासिल करने और रोजमर्रा के कामकाज को बेहतर ढंग से संभालने में मदद करेगा।
हिताची पेमेंट सर्विसेज के एमडी एवं सीईओ सुमिल विकमसे ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग पॉइंट 2.0 के जरिए शाखा बैंकिंग के माहौल में बातचीत आधारित एआई को शामिल किया गया है। कंपनी के डिजिटल बिजनेस के सीईओ अनुज खोसला ने कहा कि एआई साउंडबॉक्स को कारोबारी के काउंटर पर स्मार्ट सहायक के रूप में विकसित किया गया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts