रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 13 सितंबर तक बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट

-मूसलाधार बारिश से गर्मी और उमस से राहत, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से जारी गर्मी और उमस के बीच सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।
दोपहर में हुई जोरदार बारिश से रांची के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 112.4 मिलीमीटर बारिश गिरिडीह जिले के पीरटांड़ में दर्ज की गई। इस दौरान बहरागोड़ा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान रांची के कांके में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद काले बादल छा गए और जोरदार बारिश हुई। रांची में अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जमशेदपुर में अधिकतम 35.0 और न्यूनतम 26.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.8 और 25.9 डिग्री, बोकारो में 34.5 और 25.1 डिग्री तथा चाईबासा में 35.4 और 24.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts