एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को सीईओ किया नियुक्त

नई दिल्ली/वाशिंगटन। अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को अपना नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वे शांतनु नारायण की जगह लेंगे। चक्रवर्ती 1 दिसंबर से अपना पदभार संभालेंगे।

कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। चक्रवर्ती 01 दिसंबर से पद संभालेंगे, जो 18 साल से अधिक समय तक कंपनी का नेतृत्व करने वाले शांतनु नारायण की जगह लेंगे।

वहीं, शांतनु नारायण कंपनी में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अनिल चक्रवर्ती फिलहाल एडोब के ग्राहक अनुभव प्रबंधन कारोबार और वैश्विक बिक्री परिचालन के अध्यक्ष हैं।

नारायण ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि एआई आधारित दौर में एडोब की वृद्धि का नेतृत्व करने के लिए अनिल चक्रवर्ती सही व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी नई भूमिका में उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

चक्रवर्ती जनवरी 2020 में एडोब से जुड़े थे। एडोब ने तब उन्हें कंपनी के ‘डिजिटल एक्सपीरियंस’ कारोबार का नेतृत्व करने के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नियुक्त किया गया था। सितंबर 2020 में उन्होंने कंपनी के वैश्विक बिक्री परिचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली। एडोब में शामिल होने से पहले चक्रवर्ती चार साल तक वैश्विक उद्यम क्लाउड डेटा प्रबंधन कंपनी ‘इंफॉर्मेटिका’ के सीईओ रहे।

उल्लेखनीय है कि चक्रवर्ती ने वाराणसी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी स्नातक की डिग्री तथा मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से विज्ञान में स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts