झारखंड में दो सितंबर तक गरज के साथ बारिश के आसार, 31 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में दो सितंबर तक गरज के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, 31 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 138 मिलीमीटर बारिश लातेहार जिले के महुआडांड में दर्ज की गई। इस दौरान गुमला में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह मौसम साफ रहा, जबकि दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। रांची में दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.4 और 26.3 डिग्री, बोकारो में 31.1 और 25.2 डिग्री तथा चाईबासा में 33.4 और 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts