चीनी के दाम में ₹15 तक गिरावट, प्याज भी ₹8 सस्ता; सरकार की सख्ती के बाद नई रेट

रांची। आम लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार की सख्ती और बाजार में आपूर्ति बढ़ने के बाद चीनी और प्याज की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सप्ताह भर पहले चीनी का एक्स-मिल भाव करीब 68 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, जो अब घटकर करीब 53-55 रुपये प्रति किलो रह गया है।

महाराष्ट्र में चीनी का भाव 51-52 रुपये और कोलकाता में थोक भाव करीब 53 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। हालांकि, कीमतों में आई इस गिरावट का पूरा फायदा अभी खुदरा ग्राहकों तक नहीं पहुंचा है।

चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की तैयारी की है। करीब 80 हजार टन की चार खेप निर्यातक देशों के बंदरगाहों से रवाना हो चुकी हैं।

चीनी डीलरों के लिए 30 नवंबर तक अधिकतम 400 टन स्टॉक रखने की सीमा तय की गई है। वहीं, 1 सितंबर से बड़े थोक उपभोक्ता 15 दिन की खपत से ज्यादा चीनी अपने पास नहीं रख सकेंगे।

स्थानीय मंडियों के आंकड़ों के मुताबिक, 21 अगस्त से 26 अगस्त के बीच कई शहरों में चीनी के थोक भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

* दिल्ली: ₹6,600 से ₹6,000 प्रति क्विंटल
* कानपुर: ₹6,650 से ₹6,050
* रायपुर: ₹6,600 से ₹5,800
* मुंबई: ₹6,700 से ₹5,800
* राँची: ₹6,700 से ₹6,100
* कोलकाता: ₹6,750 से ₹6,000

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts