विधायक जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सदस्यता खत्म करने की मांग

धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना के प्रभारी रवि कुमार को गाली देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी बरवाअड्डा थाना के प्रभारी के बयान पर दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

इस बीच थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज करने को लेकर धनबाद पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो को खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस मेंस एसोसिएशन भी समर्थन में है। पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने काम करने से इनकार कर दिया है। धनबाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

इधर, पुलिस पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि विधायक जयराम महतो की सदस्यता को खत्म किया जाये। कहा गया है कि पुलिस जवान नेताओं की सुरक्षा में तैनात होते हैं और ये हमें ही गाली देते हैं। ऐसे नेता को विधायक रहने का अधिकार नहीं है। इनकी सदस्यता को खत्म की जाये।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले विधायक जयराम महतो ने धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी को फोन करके उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही थाना प्रभारी को धमकी दी कि जब सरकार बदलेगी, तब मजा चखा देंगे। विधायक का ऑडियो वायरल है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts