25 अगस्त से घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में परिवार के नामों का होगा सत्यापन

रांची। झारखंड में 25 अगस्त से वोटर लिस्ट का घर-घर सत्यापन शुरू होगा। यह अभियान 4 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं और उनके परिवार के सदस्यों की जानकारी जांचेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि अभियान का मकसद यह देखना है कि एक ही घर और परिवार के लोगों के नाम संभव हो तो एक ही मतदान केंद्र की वोटर लिस्ट में दर्ज हों। साथ ही कोई भी पात्र भारतीय नागरिक वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से न छूटे।

बीएलओ यह भी जांच करेंगे कि परिवार के सदस्य अलग-अलग मतदान केंद्रों की सूची में तो दर्ज नहीं हैं। अगर किसी मतदाता का नाम उसके सामान्य निवास वाले बूथ के बजाय किसी दूसरे बूथ में दर्ज है, तो उसे सही बूथ पर नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-8 भरने में मदद की जाएगी।

इसके अलावा झारखंड में रहने वाले ऐसे लोग, जिनका नाम अभी बिहार, पश्चिम बंगाल या किसी दूसरे राज्य की वोटर लिस्ट में दर्ज है, वे अपना नाम झारखंड के वर्तमान निवास वाले बूथ में स्थानांतरित करा सकते हैं। इसके लिए फॉर्म-8 और जरूरी घोषणा पत्र जमा करना होगा।

अभियान के दौरान घरों पर फैमिली टूगेदर स्टीकर भी लगाया जाएगा। इसके जरिए परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम एक ही बूथ की वोटर लिस्ट में होने की जानकारी और अपील दी जाएगी। स्टिकर पर घर की पहचान संख्या और बीएलओ से संपर्क की जानकारी भी दी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में जरूर जांचें। जिन पात्र लोगों का नाम सूची में नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

युवा मतदाता ECINET के जरिए ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। किसी तरह की जानकारी या परेशानी होने पर ECINET के बुक अ कॉल फीचर से बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा चुनाव से जुड़ी जानकारी के लिए 1950 हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts